फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration on non-arrest of the accused in the case of the death of a young man in a fight

Sambhal News: मारपीट में युवक की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on non-arrest of the accused in the case of the death of a young man in a fight
बहजोई। मारपीट के बाद युवक की मौत होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही मृतक की पत्नी की ओर से एसपी को संबोधित शिकायती पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे मामले में परिजनों व ग्रामीणों की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया। साथ ही एसपी को संबोधित शिकायती पत्र देते हुए महिला सर्वेश पत्नी मनोज निवासी गांव सैदपुर इम्मा थाना असमोली का कहना था कि बीती 17 अप्रैल को गांव में ही बाइक चलाने को लेकर उसके पति का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसमें उन लोगों ने उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल पति को उपचार के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 27 अप्रैल की रात ढाई बजे करीब उसके पति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पूरे मामले में पहले 23 अप्रैल को थाना असमोली में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। सुनवाई न होने पर बाद में 27 अप्रैल को दोबारा पुलिस को तहरीर दी गई थी। इसके बाद असमोली पुलिस ने अपने हिसाब से मामला दर्ज लिया। अब पुलिस की ओर से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। आरोपियों की ओर से आए दिन मुकदमा वापसी को लेकर धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed