फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration of patients due to non-availability of doctors in CHC

सीएचसी में चिकित्सकों के न पहुंचने पर मरीजों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of patients due to non-availability of doctors in CHC
चंदौसी। सीएचसी में चिकित्सकों के नहीं पहुंचने पर मरीजों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे जब चिकित्सक पहुंचे तो मरीजों का उपचार कर दवा दी गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब आठ बजे से ही सीएचसी में मरीज पहुंचने शुरू हो गए। मरीजों ने सीएचसी में पहुंच सबसे पहले खिचड़ी पर पहुंच पर्चा बनवाया। मरीज जब चिकित्सक के पास उपचार कराने पहुंचे तो चिकित्सक अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिले। काफी देर तक मरीज चिकित्सक का इंतजार करते रहे। सुबह करीब 11 बजे तक चिकित्सक के न पहुंचने पर मरीजों का धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद मरीजों ने एकत्र होकर सीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मरीजों का कहना था कि वह सुबह आठ बजे से सीएचसी में चिकित्सकों का इंतजार कर रहे हैं। मगर मरीजों का उपचार कर दवा देने के लिए कोई चिकित्सक मौजूद नहीं है। धरना प्रदर्शन के उपरांत सुबह करीब ग्यारह बजे डॉ. दिग्विजय सिंह ने पहुंच मरीजों का उपचार किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में विनय यादव, दीपक शर्मा, किशन पाल, सरोज, चंचल, विक्की, महेश चंद्र, रामपाल, हरिओम यादव, निशांत, चंद्रसैन, कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक चिकित्सक का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए वह छुट्टी पर है। एक चिकित्सक इमरजेंसी में थे, जबकि एक चिकित्सक बैठक में थे। वह आशा व एएनएम की बैठक ले रहे थे। इसलिए मरीजों को परेशानी हुई है। मगर ग्यारह बजे डा. दिग्विजय सिंह के पहुंचने पर मरीजों का उपचार किया है।
डा. हरवेंद्र सिंह, एमओआईसी, सीएचसी, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed