फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration held demanding arrest of advocate's murderers

Sambhal News: साथी अधिवक्ता की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held demanding arrest of advocate's murderers
चंदौसी। अधिवक्ता सत्यपाल सिंह राणा की हत्या का खुलासा करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आंदोलित हैं। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को तहसील सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि बहजोई में बीते दिनों अधिवक्ता सत्यपाल सिंह राणा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या का अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। साथ ही अब तक हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर हत्या के आरोपियों की मांग की। इस दौरान तहसील बार अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह यादव, पिंटेश शर्मा, दिनेश कुमार यादव, विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, छत्रपाल सिंह यादव, रंजीत यादव, अमर सिंह यादव, बलराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed