{"_id":"6350575bb6c6d372607d7ec0","slug":"demonstration-for-honorarium-chandausi-news-mbd444917985","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर पालिका के पथप्रकाश विभाग के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी मानदेय को लेकर पालिका के स्वास्थ्य विभाग में धरना प्रदर्शन किया। मगर उसका मानदेय नहीं मिल सका। बृहस्पतिवार को कर्मचारी मानदेय दिलाने की मांग को लेकर फव्वारा चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जबकि पथप्रकाश विभाग में 38 कर्मचारी कार्यरत है। मगर आंदोलन करने वालों में नौ कर्मचारी ही शामिल रहे।
नगर पालिका के पथप्रकाश विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले पांच माह से मानदेय नहीं दिया गया है। जिससे परिवार का पालन-पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मानदेय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग में धरना प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों ने त्योहार के मद्देनजर दो माह का मानदेय दिलाने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर पथप्रकाश विभाग के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य विभाग में मानदेय दिलाने की मांग। कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका द्वारा उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है, इसलिए शुक्रवार को मानदेय दिलाने की मांग को लेकर कर्मचारी फव्वारा चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। पथप्रकाश विभाग में 38 कर्मचारी कार्यरत है। मगर आंदोलन करने वालों में केवल नौ ही कर्मचारी शामिल है। कर्मचारियों ने बताया कि दीवाली का त्योहार नजदीक है। अगर मानदेय नहीं मिला तो वह त्योहार कैसे मनाएंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में संजीव राही, महक सिंह, राजू शर्मा, राजू मिस्त्री, श्याम बाबू, सुखपाल, विशाल, मुन्ना लाल, सोनू आदि मौजूद रहे।