फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration and altercation took place against the station superintendent

Sambhal News: स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन, नोकझोंक भी हुई

Sat, 24 Aug 2024 06:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 24 Aug 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Demonstration and altercation took place against the station superintendent
चंदौसी। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा चंदौसी के पदाधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने परेशान करने और तानाशाही रवैया अपने का आरोप लगाया। इस दौरान पदाधिकारियों और स्टेशन अधीक्षक के बीच नोकझोंक भी हुई। व्यवहार में बदलवा लाने के आश्वासन के बाद पदाधिकारियों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

यूनियन के शाखा अध्यक्ष सलीम खान की अगुवाई में शुक्रवार सुबह चंदौसी स्टेशन पर तैनात कर्मचारी स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। मनमानी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कई गंभीर आरोप स्टेशन अधीक्षक पर लगाए हैं। अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि स्टेशन अधीक्षक कर्मचारियों को आए दिन प्रताड़ित करते हैं। पैसेंजर के ट्रेन मैनेजर होने के बावजूद मेल के ट्रेन मैनेजर की छुट्टी होने पर भी पैसेंजर के ट्रेन मैनेजर की डयूटी मेल पर नहीं लगाई जाती है। तीन टीएनसी होने बावजूद प्लेटफॉर्म से लोको लाबी में डयूटी कराई जा रही है। विजय कुमार को सप्ताह में दो दिन सपेयर डे व एक दिन रेस्ट दिया जा रहा है, जो नियमानुसार गलत है। उन्होंने कहा कि मालगोदाम साइडिंग खाली नहीं होने के बावजूद एक से दो घंटे पहले ही मालगोदाम साइडिंग खाली दिखा दी जाती है। इससे रेलवे प्रशासन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्वाइंटमैन से पावर केबिन पर ड्यूटी न कराकर अपने कार्यालय और घर में ड्यूटी कराई जा रही है। इसके अलावा भी कई आरोप यूनियन की ओर से लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान स्टेशन अधीक्षक पदाधिकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे। यहां कर्मचारियों और अधीक्षक के बीच नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ ने जैसे तैसे मामला शांत कराया। यूनियन की ओर से चेतावनी दी कि अगर अधीक्षक ने जल्द ही व्यवहार में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। अधिकारियों को अवगत भी कराएंगे। इस दौरान शाखा सचिव अरविंद कुमार, आशु प्रताप, आशु सिंह, नितेश कुमार, इकरार अहमद, ललित कुमार, राजकुमार, अनिल कुमार, राहुल कुमार, दिनेश कुमार, अमरभान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed