फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration against waterlogging on the road leading to Chamunda temple

Sambhal News: चामुंडा मंदिर जा रहे मार्ग पर जलभराव के विरोध में प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against waterlogging on the road leading to Chamunda temple
सिंहपुरसानी। संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव विशनपुर उर्फ मोअज्जमपुर में चामुंडा देवी मंदिर को जा रहे मार्ग पर कीचड़ फैली हुई है और जलभराव है। जिम्मेदार अधिकारियों से इसकी शिकायत करने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

हरवीर चौधरी ने बताया कि नवरात्र चल रहे हैं। गांव के लोग चामुंडा मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के लिए रोजाना इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। दिन में कई बार आना जाना रहता है। आवागमन के दौरान बच्चे और महिलाएं कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ब्लॉक में जाकर कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हई। प्रदर्शन करने वालों में थान सिंह, सुखवीर, मनवीर, भूपेंद्र, सीनू सिंह, सुखवीर, अशोक, महेंद्र, सत्यवीर, चंद्र किशोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed