{"_id":"612a8dfb8ebc3ebde1367fc8","slug":"demonstration-against-the-removal-of-government-homeopathic-hospital-sambhal-news-mbd400768987","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संभल। किसौली में करीब पांच दशक से संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय को हटाने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चिकित्सालय को किसौली में रहने दिए जाने की मांग की है।
पवांसा ब्लॉक के गांव किसौली में संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय को किसौली से हटाकर दूसरे गांव ऐंचोली में स्थापित किया गया है। इसके विरोध में ग्रामीण उतर आए हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह के साथ जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
इसमें समाधान की मांग की गई है। समाधान नहीं होने पर डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है। गांव के प्रधान कैलाश यादव ने कहा कि किसौली में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए वर्ष 2019 में जमीन का भी प्रस्ताव हो चुका है। इसकी जानकारी अधिकारियों को है।
विज्ञापन
बावजूद गांव से राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अस्पताल को बिना सूचना के ही हटा दिया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इस दौरान दुर्गेश यादव, रामश्री, प्रेमश्री, मंजू, राजेश्वरी, पुष्पा, भूपेंद्र यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, जितेंद्र यादव, दुर्गेश कुमार, हरनाम सिंह, रजनेश यादव, अरविंद कुमार, सूरजपाल, जयप्रकाश, मुरारी सिंह, भूकान अली आदि मौजूद रहे।