फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration against the non-completion of road and culvert construction work

सड़क और पुलिया निर्माण कार्य पूरा न होने के विरोध में प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the non-completion of road and culvert construction work
संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव रसूलपुर धतरा में बुधवार को 30 मीटर मार्ग और पुलिया निर्माण नहीं करने पर ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क और पुलिया के निर्माण न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव रसूलपुर धतरा मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने पुलिया का निर्माण नहीं होने की वजह से मध्य गंगा नहर के नजदीक से गांव की ओर मार्ग बना दिया है। जबकि मार्ग मध्य गंगा नहर के नजदीक से नहीं बनना चाहिए था। ऐसे में क्षेत्र के किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान रसूलपुर धतरा बाबू सिंह ने बताया कि शेरपुर से सीधे रसूलपुर मार्ग को जोड़ा जाना था लेकिन मध्य गंगा नहर के नजदीक से ही मार्ग बना दिया गया है। करीब 30 मीटर मार्ग और पुलिया का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस दौरान जय प्रकाश सैनी, पुरषोत्तम पाल, बबलू, नासिर अली, महीपाल प्रजापति, करन सिंह, सतीश कुमार, मोहर सिंह, नन्हें प्रजापति, गुलाब सिंह, कामिल, मोमिन, सुरेश प्रजापति, राजपाल सैनी, जयपाल सैनी, कल्लू सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed