फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration against installation of meters on private tubewells

निजी नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against installation of meters on private tubewells
निजी नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने के विरोध में भाकियू असली के पदाधिकारियों की ओर से जिलेभर में प्रदर्शन किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन को सौंप अविलंब मीटर हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारी सोमवार को संभल बिजलीघर पहुंचे। यहां किसानों के निजी नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने और बिजली संशोधन-2022 बिल को केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाने के अंदेशे में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार ने आंदोलित किसानों के संगठन एसकेएम के साथ दिसंबर-2021 में समझौता करते हुए वादा किया था कि जब भी सरकार बिजली संशोधन बिल संसद में लाएगी वह किसानों के संगठन एसकेएम एवं अन्य स्टेक होल्डर्स के साथ वार्ता करेगी। उसके बाद ही कोई बिल लाया जाएगा। अब सूचना मिली है कि सरकार वर्तमान सत्र में यह बिल पेश करने वाली है। उत्तर प्रदेश में किसानों के नलकूप पर पर बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं। यह किसानों के साथ धोखा है। हम इसका विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि निजी नलकूपों से मीटर अभिलंब हटाए जाएं और बिजली संशोधन बिल को लाने का कुप्रयास न किया जाए। यदि ऐसा होगा तो सड़कों पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी चौधरी संजीव गांधी, युवा जिलाध्यक्ष चौधरी दिनेश सिरोही, जावेद, राजीव कुमार, मोहम्मद सुलेमान, दानिश, समरपाल सिंह, मोहम्मद उस्मान, बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed