फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to sack Manipur CM and impose President's rule

Sambhal News: मणिपुर के सीएम को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to sack Manipur CM and impose President's rule
संभल। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपा। इसमें मणिपुर की घटना पर रोष जताते हुए मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मणिपुर राज्य से संबंधित वीडियो में सैकड़ों लोगों की भीड़ सड़क पर दो महिलाओं को नग्न अवस्था में खींचते हुए कहीं ले जा रहा है। इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। इस वीडियो के आने के बाद से देशभर के लोगों में आक्रोश है। साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्री के द्वारा इस घटना के संबंध में कोई ठोस कदम न उठाना संदेह पैदा करता है, क्योंकि यह घटना बीते चार मई की है। जिसका वीडियो 19 जुलाई को देश के सामने आया। 75 दिनों में मणिपुर शासन एवं पुलिस प्रशासन ने दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हिंसात्मक-अमानवीय घटनाओं को रोकने एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने में विफल रहे हैं। महिलाओं के मान सम्मान, अस्मिता को बचाने में भी नाकाम रहे हैं। ऐसी स्थिति में मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला, मुशीर चौधरी, बबलू, सुबहान, शाकिर, खुशनूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed