{"_id":"62c09f914073ee431d6ddda9","slug":"demand-to-build-underpass-at-both-railway-gates-chandausi-news-mbd4333658194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों रेलवे फाटकों पर अंडरपास बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों रेलवे फाटकों पर अंडरपास बनवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यमंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन सौंप शहर के दोनों रेलवे फाटकों पर अंडरपास बनवाने की मांग की है।
शनिवार को व्यापारियों ने कहा कि शहर में मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक और कब्रिस्तान स्थित रेलवे फाटक हैं। ट्रेन निकलने के दौरान फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं का आना-जाना भी लगा रहेगा। रेलवे फाटक बंद होने से उन्हें स्कूल और कॉलेज में पहुंचने देरी होगी।
व्यापारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 300 फ्लाईओवर व अंडरपास रेलवे क्रासिंग पर बनवाने का ऐलान किया है। इसलिए मंडी समिति और कब्रिस्तान स्थित रेलवे फाटकों पर अंडरपास बनवाने को आदेश पारित कराने की मांग की। इस अवसर पर युवा प्रदेेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, अनुज वार्ष्णेय, मोहम्मद राशिद, अतुल कश्यप, वसीम अख्तर, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।