{"_id":"6ab59562dd9d38fc860f5e9f","slug":"demand-for-hike-in-sugarcane-price-at-bku-panchayat-sambhal-news-c-204-1-chn1011-133078-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू की पंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू की पंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
जुनावई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने गुरुवार को आसदपुर धर्मशाला में पंचायत की। इसमें किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
पंचायत में किसानों की समस्याओं के साथ पुलिस प्रशासन से जुड़ी शिकायतों को प्रमुखता से उठाया गया। भाकियू के जिला प्रवक्ता पुरेंद्र सिंह यादव ने सरकार से गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने को कहा। उन्होंने बताया कि अगले माह से पेराई सत्र शुरू होगा, पर मूल्य घोषित नहीं हुआ है।
ब्लॉक अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह यादव ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कई किसानों ने संगठन की सदस्यता भी ली।
इस दौरान मुकेश यादव, सत्यवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, पुरेंद्र सिंह यादव, नेत्रपाल सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव, महावीर सिंह, शिवकुमार, वीरू यादव, रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।