{"_id":"6646a7e8ecbb3504ff0c8f67","slug":"defects-found-in-bahjoi-kasturba-vidyalaya-during-cdos-inspection-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-110548-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सीडीओ के निरीक्षण में बहजोई कस्तूरबा विद्यालय में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सीडीओ के निरीक्षण में बहजोई कस्तूरबा विद्यालय में मिलीं खामियां
Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सीडीओ को निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खामियां मिलीं।बीती 14 मई को सीडीओ भरत कुमार मिश्र ने बीएसए दफ्तर परिसर में संचालित बहजोई के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सामने आया कि विद्यालय के जेनरेटर का उपयोग नहीं किया जाता। जेनरेटर को चलाने वाला भी कोई नहीं था। वहीं विद्यालय सोलर लाईट व बल्व खराब मिला। वहीं छात्रावास के ऊपर रखे टैंक चटका हुआ था। इससे लगातार पानी बह रहा था। इससे साफ है कि इससे पानी का दुरुपयोग तो ही रहा था। वहीं विद्यालय के भवन भी सीलन से जर्जर हो रहा था। इससे कभी भी हादसा होने का खतरा था। विद्यालय के रास्ते में स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरा रहता है। सीडीओ ने बताया कि सभी खामियों को सुधारने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ भरत कुमार मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बीएसए दफ्तर परिसर में भी साफ-सफाई का अभाव मिला। जगह-जगह घास, कूड़ा व ईंट के टुकड़े पड़े हुए थे। इससे छात्र-छात्राओं को बीमारी का खतरा है। सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इससे पहले भी बीएसए को परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए थे, लेकिन परिसर में साफ-सफाई को लेकर बीएसए की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। उन्होंने बताया कि बीएसए को पत्र लिखकर परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन