{"_id":"6240c027c2acfc1ba6702106","slug":"deependra-won-the-gold-medal-in-the-second-national-para-shooting-championship-sambhal-news-mbd422828146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में दीपेंद्र ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में दीपेंद्र ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमोली क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह ने 21 मार्च से 26 मार्च तक दिल्ली में चली दूसरी राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022 में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता है।
दीपेंद्र ने बताया कि उन्होंने वर्ष-2017 में बैंकॉक में हुई चैंपियनशिप में अपने ही बनाए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 240.2 प्वाइंट कर नया रिकॉर्ड बनाया है। दीपेंद्र ने पी-5 प्रतियोगिता में भी भाग लेकर सिल्वर मेडल झटका है। दीपेंद्र सिंह अब जून में फ्रांस में प्रस्तावित वर्ल्ड कप के लिए दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं।
दीपेंद्र इससे पहले टोक्यो में हुए पैरालंपिक में भाग लेकर संभल का नाम रोशन कर चुके हैं। दिल्ली में स्वर्ण पदक जीतने को लेकर दीपेंद्र बताते हैं कि वह वर्ष-2015 से लगातार मेडलों के लिए तैयारियां कर रहे हैं। रोजाना प्रैक्टिस करते हैं। परिवार भी उन्हें पूरा सहयोग करता है। अब उनकी आगे की तैयारी वर्ल्डकप पैरा शूटिंग प्रतियोगिता को लेकर है, जिससे वह देश का नाम रोशन कर सकें।