फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Deeksha and Alok won the Lankakand knowledge competition.

Sambhal News: सवा करोड़ खर्च, फिर भी आधी अधूरी रह गईं सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Deeksha and Alok won the Lankakand knowledge competition.
चंदौसी की गणेश कालोनी गली नंबर 10 में आधी अधूरी पड़ी इंटरलॉकिंग सड़क। संवाद
चंदौसी(संभल)। दिवाली से पहले सवा करोड़ रुपये की लागत से शहर के 23 मोहल्लों की नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कर गड्ढा मुक्त किया जाना था। आलम ये है कि गली मोहल्लों की सड़कें आधी अधूरी रह गईं। अधिकांश वार्डों की गलियों में आधी अधूरी सड़क ही बनाई गई है। जहां सड़क निर्माण होने से रह गया वहां के वाशिंदों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका परिषद चंदौसी में 25 वार्ड हैं। अधिकांश वार्डों में गली मोहल्लों की सड़कों को दिवाली से पहले गड्ढा मुक्त किया जाना था। सवा करोड़ की लागत से 23 सड़कों का इंटरलॉकिंग निर्माण व नाली निर्माण होना था। दिवाली से पहले निर्माण कार्य पूरा भी कर दिया गया। स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल बन गया था कि अब उनके मोहल्ले की सड़क नई हो जाएगी। लेकिन अधिकांश जगह गलियों में आधी अधूरी इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोती में भी कई गलियां आधी अधूरी रह गईं। वहीं गणेश कालोनी में गली नंबर 10 में भी आधी सड़क बनाई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका ने भेदभाव की भावना से सड़क निर्माण कराया है। जबकि किसी भी गली में पूरी सड़क बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ धर्मराज राम नं बताया कि जो प्रस्ताव हो गए थे और जहां तक के प्रस्ताव हुए। वहां तक की इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण करा दिया गया है।
अब आगे की बनने से रह गई सड़क के निर्माण के लिए दोबारा से प्रस्ताव कराया जाएगा। प्रस्ताव होने के बाद ही आगे की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed