फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Death of pregnant woman under suspicious circumstances, charges of murder

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Death of pregnant woman under suspicious circumstances, charges of murder
रजपुरा। थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भवावला के मझरा कोठरा निवासी सुरेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन पूनम की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व गांव हेमदपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़ित भाई का आरोप है कि कुछ समय पहले उनके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद पिता की जमीन का हिस्सा बहन पूनम के नाम आया था। आरोप है कि इसी जमीन को लेकर ससुराल पक्ष की नीयत खराब हो गई और जमीन अपने नाम करा ली गई। जमीन नाम कराने के बाद भी पूनम को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। सुरेश का यह भी आरोप है कि शादी के बाद से उसकी बहन को मायके भी नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है सोमवार की रात करीब 8 बजे ससुराल वालों ने पूनम की हत्या कर दी। मृतका करीब साढ़े आठ माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना पर मायके पक्ष में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मामला डिलीवरी के दौरान मौत होने का संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर भी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed