{"_id":"615216278ebc3e06186026c8","slug":"death-of-a-young-man-who-fell-due-to-fear-of-monkeys-while-correcting-the-wire-sambhal-news-mbd4041976132","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार सही करते समय बंदरों से डर कर गिरे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार सही करते समय बंदरों से डर कर गिरे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
संभल। सरायतरीन में घरेलू तार सही करने के लिए छत पर चढ़ा व्यक्ति बंदरों से डरकर गिर गया। इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान मौत हो गई।
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला चकली निवासी एक व्यक्ति घरेलू लाइन का तार सही करने के लिए छत पर चढ़े थे। इसी दौरान कई बंदर आ गए और लाइन सही कर रहे व्यक्ति पर हमलावर हो गए। इसी दौरान बचने के प्रयास में छत से नीचे आ गिरे। इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि बंदरों से डरकर गिरे तो नजदीक से गुजर रहे तारों में फंस गए। इस दौरान एक तार गर्दन में कस गया। इससे गर्दन काफी कट गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस कार्रवाई के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।