फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   death due drowning in pond

संभल जिले के मिलक सिरसी तालाब में डूबने से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
death due drowning in pond
संभल। पैर फिसलने से गहरे तालाब में गिरा युवक डूब गया। आधे घंटे के बाद उसे निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना वही दुखी नजर आया। तालाब में डूबकर युवक की मौत हो जाने की यह घटना संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिलक सिरसी में मंगलवार दोपहर ढाई बजे हुई ।
विज्ञापन

मिलक सिरसी में विनीत कुमार (25) पुत्र बाबू मंगलवार दोपहर दो बजे अपने घर से तालाब के लिए निकला था। वह तालाब किनारे बैठा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। युवक तैरना नहीं जानता था लेकिन एक लड़का जो घटना के वक्त तालाब के किनारेे था। उसने विनीत को डूबते हुए देखा और शोर मचाते हुए गांव वालों को खबर दी। गांव वालों ने आधा घंटे में उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके भाई अंकुर ने बताया कि गांव में दोपहर बारिश हो रही थी। उनका भाई घर से नहाने के लिए निकला और तालाब तक पहुंच गया।
विज्ञापन

छह वर्ष पहले हुई शादी, पत्नी का हाल बेहाल
संभल। विनीत कुमार की शादी छह वर्ष पहले खरसौल बिलारी की निवासी सुमन से हुई थी। सुमन मायके में थी। सुबह विनीत गया था लेकिन दो तीन घंटे बाद लौट आया था। इसके बाद ही यह हादसा हुआ। है। जिसमें विनीत की जान चली गई है। विनीत का एक वर्ष का बेटा है। पत्नी सुमन को जैसे ही घटना की सूचना मिली वह तत्काल सुसराल आ गईं। उनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed