{"_id":"61b8e6f77b42f1708454a407","slug":"death-by-touching-25-scorched-including-groom-and-17-children-due-to-current-sambhal-news-mbd412647247","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूकर निकल गई मौत, करंट से दूल्हे और 17 बालकों समेत 25 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूकर निकल गई मौत, करंट से दूल्हे और 17 बालकों समेत 25 झुलसे
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर तहसील की ग्राम पंचायत रसूलपुर का मजरा गांव हुसैनपुर सैलाब में बरात चढ़त के दौरान मौत छूकर निकल गई। हाईटेंशन लाइन के करंट से दूल्हा समेत 25 लोग झुलसे गए। जिसमें 17 बालक भी शामिल हैं। सभी का अलीगढ़ व अन्य कई निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। यह हादसा उस समय हुआ जब बरात चढ़ने के दौरान रंगशाला का कार्यक्रम चल रहा था। रंगशाला का मंच ट्रैक्टर-ट्राली में चल रहा था और इसमें ज्यादातर बच्चे बैठे हुए थे या उसके आसपास खड़े थे। जानकारी के अनुसार हाईटेंशन लाइन का तार लटका हुआ था जो रात के समय नजर नहीं आया और हादसा हो गया।
सोमवार की रात रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी राकेश की बरात गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर के मजरा गांव हुसैनपुर सैलाब आई थी। रात करीब दस बजे बरात चढ़ने के दौरान रंगशाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और करंट दौड़ गया। करंट दौड़ते ही लोगों ने भागकर जान बचाई। ट्रैक्टर-ट्राली के नजदीक खड़े बच्चे करंट की चपेट में आ गए। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। 17 बालक समेत 25 लोग झुलस गए। इसमें दूल्हा भी मामूली रूप से झुलसा है। झुलसे बालक व अन्य लोगों को अलीगढ़ व अन्य निजी अस्पताल भर्ती कराया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण बिजली विभाग की अनदेखी को हादसे की वजह बता रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि लाइन दुरुस्त होती तो शायद हादसा नहीं होता। जिस समय हादसा हुआ उस समय बरात खाना खा रही थी। यदि बराती रंगशाला मंच के नजदीक होती तो यह हादसा ज्यादा बड़ा हो सकता था। वहीं दूसरी ओर हादसे की सूचना पर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। साथ ही बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उपचार में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यह लोग हैं झुलसे
संभल। गांव हुसैनपुर सैलाब निवासी गजेंद्र (28) पुत्र दयाराम उम्र , सुमित (15) पुत्र प्रेमपाल, अनिल (12) पुत्र धर्मपाल , सुनील (14) पुत्र धर्मपाल , विजय (14) पुत्र चौहान सिंह, जोगेश (13) पुत्र नोरंगी, शिवम (12) पुत्र वीरेश, रिंकी (9) पुत्री छोटे लाल, नवनीत (10) पुत्र नरेश, संतोष (12) पुत्र अनेकपाल, अजय (13) पुत्र उदयवीर सिंह, जीतपाल (22) पुत्र कल्याण सिंह, गोविंद (7) पुत्र बबलू, कविता (8) पुत्री प्रेमपाल, जसवीर (11) पुत्र भगवान सिंह, दानवीर (15) पुत्र केदार सिंह, रचना (7) पुत्री बाबूराम, कविता (10) पुत्री बाबूराम, अंशु (10) पुत्र शिव कुमार, राम महेश (10) पुत्र रूप किशोर, हंसराज (12) पुत्र कल्याण सिंह व गांव शाहपुर निवासी दूल्हा राकेश, नेकपाल, तेजपाल, रिंकू और राकेश मामूली रूप से झुलसे हैं।
हादसे की जानकारी मिली थी। टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। बिजली विभाग से भी रिपोर्ट मांगी है। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
रामकेश सिंह धामा, एसडीएम, गुन्नौर