फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dead body was found hanging from scaffold on farm worker who came to relative house In Sambhal

Sambhal: साढ़ू के घर आए मजदूर का खेत पर मचान से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 29 Oct 2022 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Oct 2022 01:32 PM IST
सार

संभल में साढ़ू के घर आए मजदूर का खेत पर बने मचान से शव लटका मिला है। मजदूर पत्नी के साथ चार दिन पहले साढू के घर आया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

विज्ञापन
dead body was found hanging from scaffold on farm worker who came to relative house In Sambhal
मजदूर का लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के धनारी थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी बालू शंकर में साढ़ू के घर आए मजदूर का शव घर से 700 मीटर दूर मचान पर फंदे से लटका मिला है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पास मिला मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया है। मृतक दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता है।
विज्ञापन


जुनावई थाना क्षेत्र के गांव ढडुपुरा निवासी शहजाद (30) दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। मंगलवार को युवक अपनी पत्नी सलमा के साथ साढू यासीन निवासी धनारी पट्टी बालू शंकर के घर आया था। जबकि साढू चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी का कार्य करता है, वह चंढ़ीगढ़ गया हुआ था। घर उसकी पत्नी नाजमा थी। 
विज्ञापन


चार दिन से दंपती रह रहे थे। शुक्रवार की रात नौ बजे शहजाद के मोबाइल पर कॉल आई, तो युवक मोबाइल पर बात करते-करते घर से निकल गया। एक घंटे तक युवक घर नहीं आया तो दोनों बहनें उसे ढूंढने निकल पड़ी। घर से 700 मीटर दूरी पर खेत पर रखवाली के लिए बनी मचान पर युवक अंगोछे के फंदे पर लटका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बहनों ने उसे नीचे उतारा, जब तक उसकी मौत हो गई। घटना से ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह को अवगत कराया। कुछ देर में ग्राम प्रधान व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 


परिजनों से जानकारी के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मोबाइल पर किसकी कॉल आई थी, यह ज्ञात नहीं हो सका। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed