फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of youth found on road side in Samla Bhud

सैमला भूड में सड़क किनारे युवक का शव मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on road side in Samla Bhud
संभल। गांव सैमूला भूड व बसंतपुर के बीच सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के मुंह व नाक से खून निकल रहा था। मृतक के तहेरे भाई वीरेश ने तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने थानाक्षेत्र के सेमरा भूड़ गांव के नजदीक बसंतपुर को जाने वाले मार्ग किनारे एक युवक शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त वीरपाल सिंह (35) निवासी औरंगाबाद की मडैय्या के रूप में की। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के तहेरे भाई वीरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर पीएम कराने की मांग की है। तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह युवक अपने बड़े भाई के समधी के साथ बाइक पर गया था, उसके बाद उसका शव मिला है। वीरेश कुमार ने बताया कि युवक दो भाई थे। पांच साल पहले युवक की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। पति की मौत की सूचना पर ससुराल पहुंची मृतक की पत्नी भगवानश्री ने जेठ व उसके समधी पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जेठ उसे सुसराल में रुकने नहीं देता था। इस कारण वह अलीगढ़ में अपनी बुआ के घर चली गई थी। चार दिन पहले ही उसका पति उससे मिलकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed