फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of an old man who had gone to guard the garden found lying in the field, suspicion of murder

Sambhal: बाग की रखवाली करने गए बुजुर्ग का शव मिला, देखा तो महिलाओं की निकल गई चीख, हत्या की आशंका

Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिंहपुरसानी (संभल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंहपुरसानी (संभल)। Updated Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
सार

बाग की रखवाली करने गए किसान का शव खेत में पड़ा मिला। गांव की महिलाएं जब चारा लेने गई तो शव देखकर उनकी चीख निकल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Dead body of an old man who had gone to guard the garden found lying in the field, suspicion of murder
पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाग की रखवाली करने गए ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव धारंगपुर निवासी देवराज (60) का शव रविवार की सुबह खेतों में पड़ा मिला। चारा लेने गई महिलाओं ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव धारंगपुर निवासी अजीत ने बताया कि शनिवार को उसके पिता देवराज पड़ोस के गांव निवासी युवक के बाग की रखवाली करने की बात कहकर घर से गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी हरि सिंह के खाली खेत में रास्ते के किनारे उनके पिता का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र और पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या करने के बाद शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed