{"_id":"679bd970fe185b64e9035c37","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117228-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Fri, 31 Jan 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी।
थाना क्षेत्र के गांव डरौली में बृहस्पतिवार करीब सुबह दस बजे नीरज कुमार (35) पुत्र पीतम सिंह का शव नीम के पेड़ पर चादर के फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि मृतक बुलंदशहर में एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। जहां भट्ठा ठेकेदार द्वारा मेहनत मजदूरी के रुपये न दिए जाने पर युवक काफी दिनों से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कस्बे के गांव डरौली निवासी कृपाल के खेत में बृहस्पतिवार सुबह दस बजे करीब ग्रामीणों को एक युवक का शव नीम के पेड़ पर चादर के फंदे से लटका मिला। जिसकी पहचान नीरज कुमार (35) पुत्र पीतम सिंह के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई अजय कुमार ने बताया कि उनका भाई नीरज कुमार बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे करीब घर से चाय पीकर खेतों की तरफ चला गया था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों को ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड़ पर लटकने की सूचना दी। बताया कि युवक कस्बा बुलंदशहर में एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। जहां भट्ठा स्वामी पर उसके मेहनत मजदूरी के रुपये आ रहे थे। जिसको लेकर वह परेशान था। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बेटे और एक बेटी को अकेला छोड़ गया। प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।