{"_id":"64a7176f70fe313ba206190d","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-on-the-roadside-near-dms-residence-on-railway-road-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-309-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेलवे रोड पर डीएम आवास के निकट सड़क किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेलवे रोड पर डीएम आवास के निकट सड़क किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
बहजोई। रेलवे रोड पर डीएम आवास के निकट सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर कोतवाली पहुंचे बड़े भाई ने मृतक की शिनाख्त की।बृहस्पतिवार को रात साढ़े नौ बजे करीब रेलवे रोड पर डीएम आवास के निकट सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला।
एसएसआई अजीत सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक का शव सड़क किनारे खड़ीं बैंड की ठेली के निकट पड़ा था। युवक के जेब से मिले एक विजिटिंग कार्ड पर लिखे नंबर के माध्यम से जानकारी लेने के बाद मृतक के मिलने वालों व परिजनों की जानकारी हुई। परिजनों को फोन पर सूचना दी गई। कोतवाली पहुंचे बड़े भाई इस्लाम ने मृतक की पहचान इरफान 24 वर्ष पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मोहल्ला दुर्गा कालोनी इस्लामनगर रोड बहजोई के तौर पर हुई।
बड़े भाई के मुताबिक इरफान केरल में रहकर टेंट लगाने का काम करता था। बीते दिनों ईद के त्योहार पर करीब दो सप्ताह पहले बहजोई आया था। उसने बताया कि इरफान सुबह नौ बजे घर से गया था। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।