फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree in a mango orchard

आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree in a mango orchard
असमोली थाना क्षेत्र में आम के बाग में पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक का असमोली में किसी बात को लेकर दो युवकों से विवाद हो गया था, जिसके बाद युवक ने ये आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

असमोली गांव निवासी दीशू (28) पुत्र महेंद्र सिंह असमोली में खाद्य विभाग के गोदाम में पल्लेदारी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को भी वह गोदाम पर गया हुआ था। यहां पर दो युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। दोपहर में घर गया तो चेहरे पर उदासी देखकर पूछा। जिस पर युवक ने विवाद की जानकारी दी थी। शुक्रवार करीब पौने दो बजे वह खाना खाकर घर से यह कहते हुए चला आया कि वह कुछ काम से जा रहा है। जिसके बाद सूचना मिली कि दीशू का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed