फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree in the forest

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree in the forest
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात छत पर सो रहे युवक का शव अगले दिन जंगल में पेड़ पर लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई। परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक गुरुवार की रात अपनी छत पर सोया था। शुक्रवार सुबह को परिजनों ने देखा तो युवक छत पर नहीं था। परिजनों ने युवक को आसपास तलाश किया, मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। गांव के कुछ जंगल में कार्य करने गए तो युवक के शव को बबूल के पेड़ पर गमछे से लटका देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और विलाप करने लगे। परिजनों ने युवक के शव को नीचे उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed