{"_id":"65baceadb94199147b08d954","slug":"dead-body-of-a-person-found-on-the-railway-track-near-azimganj-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-106996-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अजीमगंज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अजीमगंज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव
Thu, 01 Feb 2024 04:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
नरौली (संभल)। थाना बनियाठेर में अजीमगंज के पास रेलवे ट्रैक पर पोल नंबर-72 के निकट नरौली के मोहल्ला मकुपुरा निवासी विष्णु (40) का शव पड़ा मिला है। मृतक शादी समारोह में हलवाई के साथ काम करता था।
परिजनों ने बताया कि विष्णु अविवाहित था। वह हलवाई के साथ कारीगरी का काम करता था। एक साल पहले उसने काम छोड़ दिया था। परिजनों के अनुसार मंगलवार को पास के गांव में एक भंडारे में शामिल होने गया था, उसके बाद घर नहीं लौटा। कुछ लोगों ने उसे कस्बे के अड्डे पर देखा था। इसके बाद बुधवार की शाम के समय पुलिस से सूचना मिली कि उसका शव गांव अजीमगंज में रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।