{"_id":"60cf11ec8ebc3e3416788368","slug":"dead-body-of-a-medical-store-owner-found-in-his-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: घर में फंदे से लटका मिला मेडिकल संचालक का शव, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: घर में फंदे से लटका मिला मेडिकल संचालक का शव, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
Sun, 20 Jun 2021 03:31 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 20 Jun 2021 03:31 PM IST
सार
संभल जिले के चंदौसी के मोहल्ला हाथी खाना में एक मेडिकल संचालक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया और पुलिस को सूचना दिए बिना युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल जिले के चंदौसी के मोहल्ला हाथी खाना में एक मेडिकल संचालक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया और पुलिस को सूचना दिए बिना युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
चंदौसी के मोहल्ला हाथी खाना निवासी वैभव जैन (25) मेडिकल चलाते थे। शनिवार की रात वह मकान में दूसरी मंजिल पर कमरे में सोए थे। सुबह देर तक न उठने पर मां ने कमरे में जाकर देखा तो चीख निकल गई। युवक का शव कमरे के पंखे से लटका हुआ था।
युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई है। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। पिता का पहले ही निधन हो गया था। घर में अपने दो छोटे भाईयों व मां के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।