{"_id":"614241dd8ebc3e5ad7332c63","slug":"dead-body-found-landing-in-the-pit-of-the-brick-kiln-sambhal-news-mbd402812747","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में उतराता मिला शव, शराब के नशे में गिरने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में उतराता मिला शव, शराब के नशे में गिरने की चर्चा
विज्ञापन
संभल। गांव बबैना के नजदीक गांव मऊभूड़ को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे के गड्ढे में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक कोई व्यक्ति शिनाख्त करने नहीं पहुंचा।
बुधवार की दोपहर पौने तीन बजे करीब कुछ राहगीरों ने एक ईंट भट्ठे के गड्ढे में शव उतराता देखा तो आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस पहुंची तो शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। शव जिस गड्ढे में मिला है उसकी करीब तीन से चार फीट गहराई होगी। गड्ढे में बरसात का पानी जमा हो गया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आसपास के गांवों में शव मिलने की सूचना भेजी और जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया लेकिन कोई व्यकित शव की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया है कि शव जिस व्यक्ति का मिला है वह बुधवार की सुबह तीन लोग शराब के साथ ठेके पर शराब पीते देखा गया था।
विज्ञापन
इसके बाद यह तीनों लोग कहां गए यह जानकारी कोई नहीं दे सका। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों में भी सूचना भेज दी गई है।