{"_id":"5f270f538ebc3e9fdc6c4f65","slug":"dead-body-find-of-missing-young-man-in-sambhal-chandausi-news-mbd357923920","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से गायब युवक का शव मिला नाले में,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से गायब युवक का शव मिला नाले में,
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला खुर्जागेट में तीन दिन से गायब युवक का शव नाले में पड़ा मिला। मृतक के पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि युवक को दौरे पड़ते थे।
रविवार की सुबह मोहल्ला खुर्जागेट में कुछ बच्चे कूड़ा बीन रहे थे। जंगल की ओर नाले में उन्हें शव पड़ा दिखाई दिया तो शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मृतक की शिनाख्त खुर्जागेट निवासी बाबू 35 वर्ष के रूप में हुई।
मृतक के पिता विकलांग हैं। परिवार में अन्य कोई सदस्य नहीं है। मृतक के पिता मोहन ने बताया कि तीन दिन पहले वह घर से शौच के लिए गया था तब से वापस नहीं आया था। अक्सर ऐसा होता रहा था कि वह दो या तीन दिन में घर वापस लौटता था। बताया कि उसे दौरे पड़ते थे। मौके पर पुलिस पहुंच गई, पर उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने उनके सुपुर्द कर दिया। पिता ने मृतक युवक का अंतिम संस्कार करा दिया है।