फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead bodies of youths found hanging at two different places

दो अलग-अलग स्थानों पर फंदे पर लटके मिले युवकों के शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of youths found hanging at two different places
संभल/बनियाठेर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिले। बनियाठेर में सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। वहीं असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला में पुलिस के युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव आटा निवासी सत्यवीर (26) अपने बड़े भाई किशनपाल व 100 वर्षीय दादी देवनिया देवी के साथ रहता था। जबकि बड़े भाई किशन लाल की शादी हो चुकी है। सत्यवीर के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। दोनों भाई भट्ठे व अन्य स्थानों पर मजदूरी कर परिवार का जीवनयापन करते हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सत्यवीर को मजदूरी का कार्य नहीं मिलने से वह परेशान था। मंगलवार को बड़ा भाई किशन पाल अपने परिवार के साथ गांव मुड़िया में बहनोई की अंत्येष्टि में गया था। बुधवार की सुबह को किशनपाल परिवार के साथ घर आया। किशन पाल के पुत्र हिमांशु ने कमरे जाकर देखा तो सत्यवीर का शव फंदे पर लटका था। चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना बनियाठेर प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। सत्यवीर के बड़े भाई किशनपाल ने शव का पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

किशनपाल ने बताया कि वे दोनों भाई भट्ठे व अन्य स्थान पर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। पिछले कुछ समय से सत्यवीर को मजदूरी का कार्य नहीं मिलने से वह परेशान था। घर भी कच्चा बना हुआ है। दोनों भाइयों के पास भूमि भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला निवासी राजू (35) पुत्र सतपाल का शव बुधवार सुबह फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार राजू की पत्नी 15 दिन पहले मायके चली गई थी। ग्रामीणों के अनुसार युवक शराब का आदी हो गया था। इसी के चलते आए दिन विवाद होता था। परेशान होकर महिला दोनों बच्चों को छोड़कर मायके गई थी। मंगलवार की रात बच्चे ताऊ के घर चले गए और लौटे नहीं। घर पर राजू अकेला था। इसी दौरान उसने रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो गेट अंदर से बंद था। काफी आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जब कुंडे पर लटका देखा तो गेट तोड़कर अंदर घुसे। फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed