फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Daughters are the greatest symbol of sacrifice: Prajapati

त्याग की सबसे बड़ी मूर्ति होती हैं बेटियां : प्रजापति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Daughters are the greatest symbol of sacrifice: Prajapati
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किए गए नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जिले में नव चयनित 16 मुख्य सेविकाओं को प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बेटियां त्याग की सबसे बड़ी मूर्ति होती हैं। गुलाब देवी ने कहा कि मुख्य सेविकाओं की जिम्मेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। डीएम ने कहा कि किसी भी परिवार में तीन बार प्रसन्नता विशेष रूप से आती है। प्रथम बच्चे के जन्म के समय, द्वितीय विवाह के समय और तृतीय जब व्यक्ति आत्मनिर्भर होता है अर्थात अपने पैरों पर खड़ा होता है, या यूं कहें जब उसे स्वतंत्र रूप से आजीविका प्राप्त होती है। कहा कि जब महिला सक्षम गर्भवती होती है, तो सक्षम बचपन होता है और सक्षम बचपन होता है तो युवा सक्षम होता है। जब युवा सक्षम होता है तो निश्चित ही सक्षम भारत का निर्माण होता है। इस दौरान पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीपीओ महेश कुमार, डिप्टी कलक्टर रामानुज, नव चयनित मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed