{"_id":"60ce40fb8ebc3e4cda3dc4e7","slug":"date-of-purchase-of-wheat-is-big-but-2000-farmers-did-not-get-the-benefit-chandausi-news-mbd392829847","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की तिथि तो बढ़ी लेकिन 2000 किसानों को नहीं मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की तिथि तो बढ़ी लेकिन 2000 किसानों को नहीं मिला लाभ
विज्ञापन
चंदौसी। गेहूं की खरीद की शासन ने भले ही तिथि बढ़ा दी है, पर किसानों को इसका लाभ नहीं मिला है। दो दिन से किसान मंडी में क्रय केंद्र पर गेहूं लिए खड़े हैं, पर शनिवार को स्टाफ गायब रहा। बारिश में किसानों ने किसी तरह से अपना गेहूं भीगने से बचाया है। शेड में खड़े होने की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
संभल जनपद में इस बार बंपर गेहूं की खरीद हुई है। अब तक 88 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। शासन ने गेहूं खरीद की तिथि 15 जून से बढ़ाकर 22 जून कर दी है। स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जहां शेड की व्यवस्था हो, वहां क्रय केंद्र संचालित किए जाए। जिला प्रशासन ने संभल में 11 केंद्र संचालित रखे हैं। जिले में करीब दो हजार ऐसे किसान हैं, जिन्होंने गेहूं तौल के लिए अपना पंजीकरण करा रखा है।
चंदौसी मंडी समिति में चार क्रय केंद्र हैं। यहां आरएफसी, पीसीएफ के केंद्र पर शुक्रवार से अपना गेहूं लेकर खड़े हैं। शुक्रवार को स्टाफ ने देरी से आने का बहाना बनाकर टाल दिया। शनिवार को सुबह से दोपहर तक बारिश हुई।
विज्ञापन
इसके बाद मौसम खुला रहा है। पर क्रय केंद्रों पर किसानों के अलावा न तो कोई कर्मचारी पहुंचा और न ही केंद्र प्रभारी। ट्रैक्टर ट्राली में भरे गेहूं के ऊपर पन्नी, तिरपाल आदि डालक किसी तरह से गेहूं भीगने से बचाया है। किसानों ने मांग की है कि उनके गेहूं की तौल करा दी है।