फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Data not found from Meta, waiting for recovery from accused's mobile

Sambhal News: मेटा से नहीं मिला डाटा, आरोपियों के मोबाइल से रिकवरी का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Data not found from Meta, waiting for recovery from accused's mobile
संभल। बवाल की साजिश का राजफाश करने के लिए एसआईटी ने मेटा से डाटा मांगा था लेकिन अभी पुलिस को यह डाटा नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया के उस डाटा पर काम कर रही है जो आरोपियों से बरामद हुए मोबाइल से मिला था या डिलीट हो चुका है। डिलीट हो चुके डाटा को एक्सपर्ट से रिकवर कराया जा रहा है। जिससे बवाल की साजिश का राजफाश हो सके।
विज्ञापन

यह छानबीन उस मुकदमे में की जा रही है जिसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद का बेटा सुहेल इकबाल आरोपी हैं। जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट की भूमिका भी इसी मुकदमे में मिली है। उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ, उसकी साजिश किसने रची। यह जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है। इस राज को खोलने के लिए पुलिस की एसआईटी काम कर रही है। 23 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की दोपहर तक सोशल मीडिया पर क्या गतिविधियां रही हैं। इस जानकारी के लिए मेटा से डाटा पुलिस ने मांगा है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि मेटा से डाटा मांगा गया है लेकिन डाटा नहीं मिला है। जो डाटा टीम ने व्हाट्स ग्रुप से बरामद किया था। उसकी छानबीन की जा रही है। जिससे बवाल की साजिश का राजफाश हो सके। कई ऐसे तथ्य प्रकाश में आए हैं जो बवाल की साजिश से जुड़े हैं। जांच पड़ताल अभी जारी है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed