फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Darkness since four days in Pathakpur village

Sambhal News: पाठकपुर गांव में चार दिन से अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Darkness since four days in Pathakpur village
गुन्नौर सब स्टेशन क्षेत्र के गांव पाठकपुर में बीते चार दिन से बिजली न मिलने से अंधेरा छाया हुआ है। विभाग ने कुछ बकायेदारों द्वारा बिल जमा न करने पर ये कार्रवाई की है। बिजली न मिलने से ग्रामीणों के आवश्यक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

पाठकपुर गांव में छोटे बड़े करीब 200 उपभोक्ताओं हैं। बीते चार दिन पहले विभाग ने पूरे गांव की लाइट काट दी। जिससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठप हो गए। यहां तक ग्रामीणों के सामने पीने के पानी तक का संकट खड़ा हो गया है। उनको मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ उपभोक्ताओं की वजह से विभाग ने पूरे गांव की बिजली काटी है। वहीं विभाग के अनुसार गांव के 99 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं किया है। विभाग की ओर से लगातार उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने को तैयार हैं। इसी कारण विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी। इस संबंध में जेई बीके गंगल ने बताया कि पाठकपुर गांव के 99 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया है। इस लिए पूरे गांव की लाइट काट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed