फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dangling electric wires will become an obstacle in ganesh rath yatra

णेश चतुर्थी मार्ग पर झूलते विद्युत तारों को नहीं किया गया दुरुस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
dangling electric wires will become an obstacle in ganesh rath yatra
चंदौसी के सीता रोड पर रथयात्रा मार्ग पर लटके विद्युत तार। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
गणेश रथयात्रा में बाधा बनेंगे बिजली के झूलते तार
विज्ञापन

चंदौसी। गणेश चतुर्थी पर 31 अगस्त को शहर में भगवान गणेश की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। एक माह पूर्व तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम ने एसडीओ को रथयात्रा मार्ग के झूलते तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। मगर विद्युत विभाग की ओर से अभी तक तारों को ठीक नहीं कराया जा सका है जबकि रथयात्रा में 20 फीट ऊंची झांकियां निकाली जाती है। जिससे बिजली तारों से हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
गणेश चतुर्थी से एक माह पहले ही रथयात्रा मार्ग पर लटके व झूलते विद्युत तारों को दुरुस्त कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है। ताकि झांकियां निकलने के दौरान परेशानी न हो और बिजली हादसे की आशंका को खत्म किया जा सके। 29 जून को तहसील सभागार में एसडीएम राजपाल सिंह ने रथयात्रा के लेकर मेला कमेटी व अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें विद्युत विभाग के एसडीओ अजय कुमार शुक्ला को रथयात्रा मार्ग पर झूलते व लटकते बिजली के तारों को एक सप्ताह में दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। मगर विभाग ने अभी तक तारों को दुरुस्त नहीं किया है। रथयात्रा के निकलने में मात्र बीस दिन शेष बचे हैं। रथयात्रा मार्ग पर तार नौ से दस फीट की ऊंचाई तक तार बंधे हैं। जबकि, रथयात्रा में 15 से 20 फीट ऊंची झांकियां निकाली जाती है।
विज्ञापन

बीस दिन पहले एसडीएम ने विद्युत विभाग को रथयात्रा मार्ग पर लटके व झूलते तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। मगर विद्युत विभाग द्वारा अभी तक तारों को दुरुस्त नहीं किया गया है। मनोज कुमार गुप्ता, सदस्य गणेश मेला परिषद, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

हम हनुमान जी की 20 फीट ऊंची झांकी तैयार कर रहे हैं। मगर शहर में लटके विद्युत तारों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। जिससे रथयात्रा वाले दिन हादसों होने की आशंका बनी है।

हीरालाल, झांकी कलाकार, चंदौसी
बिजली के तारों को ठीक कराने का काम करा दिया गया है। 33 केवी लाइन में डंडे बांधना, पंच कंडक्टर बदलना, जर्जर खंभे बदलने के लिए टेंडर हो गया है। अब त्योहार है, दो दिन के बाद ठेकेदार से काम शुरू करा दिया जाएगा। जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। अजय शुक्ला, एसडीओ विद्युत नगर चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed