फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Danger of spreading infectious diseases due to non-drainage of water in Bahjoi

बहजोई में पानी की निकासी न होने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Danger of spreading infectious diseases due to non-drainage of water in Bahjoi
बहजोई। नगर में पानी निकासी के इंतजाम न होने से नागरिकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों से मामले की शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यह हाल तब है जबकि कई बार जिले के तत्कालीन नोडल अधिकारी व आला अधिकारियों की ओर से भी नगर में पानी की निकासी के इंतजाम के लिए नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन

बीते एक दशक से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद पालिका परिषद नगर के पानी की निकासी के कोई खास इंतजाम नहीं कर सकी। इससे नगर के पजाया रोड पर नाली से गंदा पानी सड़क पर आने लगता है। आवागमन में तो दिक्कत आती है साथ ही गंदगी के चलते मच्छरों के पनपने से संचारी रोगों का खतरा बना हुआ है। वहीं पानी की निकासी न होने से पजाया स्थित तालाब ओवरफ्लो हो जाता है और तालाब से सटे मकानों में पानी घुसता है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा बबराला रोड पर स्थित राधे-राधे कॉलोनी का भी यही हाल है। तालाब ओवरफ्लो रहता है। आसपास बने घरों में पानी आ जाता है। लोगों का कहना है कि बच्चों के डूबने का भी खतरा बना रहता है। पूरे मामले में कॉलोनीवासियों की ओर से बीते दिनों जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। इस पर डीएम की ओर से नामित किए गए जांच अधिकारी तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर ने जांच कर आख्या दी थी, लेकिन अभी तक लोगों की परेशानी का निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed