फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dalit sangathan mukhar

उत्पीड़न के विरोध में बसपा और दलित संगठन मुखर

Tue, 09 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 09 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
dalit sangathan mukhar
दलित उत्पीड़न
संभल/चंदौसी/सरायतरीन/गुन्नौर(ब्यूरो)। दलित किशोरी को मंदिर के पुजारी ने मंदिर के परिसर में लगे हैंडपंप को नहीं छूने देने और विरोध करने पहुंचे उसके पिता पर हमले का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसके विरोध में बसपा और दलित संगठन मुखर हो गए हैं। इस बीच प्रशासन का खुफिया तंत्र सक्रिय भी घटनाक्रम पर रख रहा है। 
विज्ञापन



गुन्नौर क्षेत्र के गांव गंगुर्रा में रविवार को दलित किशोरी को मंदिर परिसर में लगे नल को छूने से पुजारी ने रोक दिया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर किशोरी के पिता पर हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों और दलित संगठनों में रोष पनपने लगा है।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोमवार की शाम गंगुर्रा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। उनके साथ  नेमपाल, प्रीतम सिंह, बलवीर सिंह, मेघ सिंह, श्योराज सिंह, चरन सिंह, भूदेव सिंह, प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, जसबिंदर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, राष्ट्रीय मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें किशोरी को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। महीपाल सिंह, सौरभ कुमार, मुकेश कुमार, वेदप्रकाश, मदन सिंह आदि थे।  

वहीं, दलित एकता मंच की सोमवार को बैठक संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की सपा व केंद्र की भाजपा सरकार पर मुस्लिम, दलित विरोधी होने का आरोप लगाया गया। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह , श्यामलाल, हरपाल सिंह, मुकेश, ज्ञानवती, जसवंत आदि मौजूद रहे। उधर, सरायतरीन में दलित समाज उत्थान समिाित बैठक में गुन्नौर क्षेत्र की घटना की निंदा की गई। बैठक में सुनील कुमार, राजेश, उमेश कुमार, रघुवीर, विनोद कुमार, शिवशंकर, राजू अंजान आदि रहे।

पुजारी और उसका सहयोगी गिरफ्तार 
गुन्नौर। कोतवाली पुलिस ने पुजारी पूरन सिंह और उसके सहयोगी नत्थू सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ प्रमोद कुमार ने सोमवार को शाम बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। अगली कार्रवाई अदालत करेगी।


दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाई जाए
चंदौसी(ब्यूरो)। गुन्नौर के गांव गंगुर्रा में दलित उत्पीड़न की घटना से दलित एकता मंच में रोष है। मंच ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर दलित उत्पीड़न पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में रितेश कुमार सिंह, सूर्यजीत सिंह, शिवेंद्र कुमार, ललित कुमार, रवींद्र कुमार, गोपेश कुमार, शिवकुमार, संजय बाबू, विश्वमोहन, संजय गौतम, उदयभान सिंह आदि शामिल रहे।



वहीं,  जनता युवा जागृति मंच की बैठक में दलितों पर हो रहे अत्याचार पर रोष जताया गया। सोहनलाल, रामपाल, सुशील बाबू, अनिल कुमार, इसरार अहमद, वीरपाल, राजवीर सिंह, मलखान सिंह, राजकुमार सिंह, यादराम सिंह, प्रेमपाल, राजीव कुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता लल्लू सिंह ने की तथा संचालन अधिवक्ता अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed