फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dalit announced migration due to threat from other community, CO explained

Sambhal News: दूसरे समुदाय की धमकी पर दलित ने की पलायन की घोषणा, सीओ ने समझाया

Mon, 05 Aug 2024 04:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 05 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Dalit announced migration due to threat from other community, CO explained
असमोली (संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह के गांव नहरौली में दूसरे समुदाय की धमकी से परेशान दलित परिवार ने रविवार को पलायन की तैयारी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सीओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिवार समझाया।
विज्ञापन

नहरौली गांव में अशोक वाल्मीकि परिवार के साथ रहते हैं। एक माह पहले दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर उनके परिजनों से मारपीट की थी। जिसमें उन्होंने मारपीट के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि तभी से आरोपी परिवार पर समझौता का दबाव बना रहे हैं। आरोप लगाया कि उन्होंने समझौता करने से इन्कार किया तो 25 जुलाई को दूसरे समुदाय के लोग उसके घर में घुस आए और समझौता न करने पर गांव छोड़कर जाने की धमकी दी। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लगातार धमकी मिलने और पुलिस के कार्रवाई न करने से तंग आकर पीड़ित ने रविवार को पलायन करने की तैयारी शुरू कर दी। दलित परिवार के पलायन की जानकारी पुलिस को मिली तो सीओ असमोली आलोक सिद्दू पुलिस के साथ गांव पहुंचे और परिवार से वार्ता की। पीड़ित की पत्नी मुन्नी ने बताया कि लगातार धमकी मिलने और पुलिस के रवैये से आहत होकर पलायन के लिए मजबूर हैं। सीओ आलोक सिद्दू ने बताया कि परिवार को भरोसा दिया गया है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवार अब गांव में ही रह रहा है। आरोप जिस पक्ष पर लगाया गया है उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed