फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dalal should not reached at programmes- aulakh

योजनाओं में दलालों की भूमिका पर नजर बनाएं रखें अफसर: औलख

Tue, 11 Sep 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Tue, 11 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन

बहजोई। जनता तक सभी सरकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ पहुंचाया जाए। दलालों की भूमिका पर अफसर नजर बनाए रखें। ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री / सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक), अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश बलदेव सिंह औलख ने कहीं। प्रभारी मंत्री सोमवार को आयोजित की गई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए लोगों को लाभान्वित किया जाए। सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। प्रभारी मंत्री ने प्रगति पुस्तिका के मुताबिक विभाग वार योजनाओं के क्रियान्वयन व आंकड़ों की समीक्षा की। कई विभागों की प्रगति में ढिलाई को लेकर चेतावनी दी। विद्युत, चिकित्सा, शिक्षा, राजस्व व पंचायत आदि विभागों की प्रभारी मंत्री ने बारीकी से समीक्षा की। इस बीच स्वास्थ्य, शिक्षा व बिजली का मुद्दा छाया रहा। बिजली में निशुल्क बिजली कनेक्शन समेत बिल में गड़बड़ी के मामलों में सुधार, शिक्षा में बच्चों को समय से ड्रेस, मध्याह्न भोजन व किताबों का वितरण व शिक्षा में सुधार तथा स्वास्थ्य में मरीजों को समय से उपचार व दवाइयों को उपलब्ध कराना आदि मुद्दे छाए रहे। राज्यमंत्री गुलाब देवी, गुन्नौर विधायक अजीत कुमार राजू, विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त समेत जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, सुनील कुमार दिवाकर आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed