{"_id":"62f6afe0662dd1563600831a","slug":"dahej-kee-maang-pooree-na-hone-par-teen-talaak-dekar-ghar-se-nikaala-sambhal-news-mbd4376786130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला
संभल। दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले विवाहिता को प्रताड़ित किया गया और फिर मारपीट करके उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सीओ को शिकायती पत्र दिया, जिसके बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली संभल में जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उसके मुताबिक राहेमीन पुत्री रहमान अली निवासी मोहल्ला कोटगर्बी रेतला का निकाह तीन वर्ष पहले साजिद अली उर्फ राजा पुत्र अम्मन निवासी चमन सराय मीह मीरन शाह से हुआ था। निकाह के बाद कम दहेज देने का ताना देकर दहेज की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर मारपीट करके निकाल दिया गया। जिम्मेदार लोगों ने पंचायत की और एक लाख रुपये दिए गए, इसके बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में फिर से दो लाख रुपये की मांग कर दी गई। इसे पूरा न होने पर 22 जुलाई को मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कहीं कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति साजिद अली उर्फ राजा, अम्मन, रेशमा, मुन्ना, सरताज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।