{"_id":"61180dd38ebc3ee52e6c8ca9","slug":"daggamar-two-bus-cesses-challan-of-three-eco-vehicles-chandausi-news-mbd399249119","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार दो बस सीज, तीन ईको गाड़ी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार दो बस सीज, तीन ईको गाड़ी का चालान
विज्ञापन
गुन्नौर में डग्गामार दो बस सीज, तीन ईको गाड़ी का चालान
रोडवेज बसों के रंग में संचालित हो रही थी डग्गामार बस, पीटीओ ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुन्नौर। नेहरू चौक पर पीटीओ ने कार्रवाई करते हुए रोडवेज बसों के रंग में संचालित दो प्राइवेट डग्गामार बसों को सीज कर दिया गया है तथा अधिक यात्री बैठाने पर तीन ईको गाड़ी का चालान काटा गया है।
शनिवार को पीटीओ ने गुन्नौर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दो डग्गामार बसों को रोक लिया। दोनों बसें रोडवेज के रंगों की थीं। उत्तर प्रदेश परिवहन के स्थान पर उत्तर प्रदेश परिवार लिखा हुआ था। दस्तावेज मांगने पर ड्राइवर दस्तावेज नहीं दिखा पाए। चेकिंग के दौरान तीन अन्य ईको गाड़ी रोक ली। इनमें मानक से कहीं अधिक सवारी बैठी हुई थी। तीनों का चालान काटा गया है। पीटीओ ए आपदीन अहमद ने बताया कि सभी पांचों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सीज की दोनों बसें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के रंग की हैं, जो कि अनाधिकृत है। कोई भी बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के रंग के जैसे नहीं होनी चाहिए। यह अभियान जारी रहेगा।