{"_id":"586ea3374f1c1bcf57158660","slug":"cycle-ke-sangram-men-cm-ke-sath-charon-mla-sapath-patra-sonpe","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘साइकिल’ के संग्राम में चारों विधायक सीएम के साथ, शपथपत्र सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘साइकिल’ के संग्राम में चारों विधायक सीएम के साथ, शपथपत्र सौंपे
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सभी अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों को लौट रहे हैं क्योंकि सीएम ने बैठक में साफ कहा - सिंबल की चिंता छोड़िये। क्षेत्र में जाकर काम कीजिए, दोबारा फिर से सरकार बनानी है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से बुलाई गई बैठक में संभल जिले के चारों विधायक शामिल हुए। संभल नगर के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने बैठक के बाद बताया कि उनके समेत जिले के सभी विधायक सीएम के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। सीएम को अपना समर्थन देते हुए विधायकों ने शपथ पत्र भी सौंप दिए हैं।
कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई थी। बैठक में 200 से अधिक सपा विधायक शामिल हुए थे। विधायकों ने 1 जनवरी को हुए पार्टी अधिवेशन के आधार पर अखिलेश यादव को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष माना है। सपा के सिंबल साइकिल के लिए चुनाव आयोग के नाम शपथ पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि पूरी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट हो गई है। जो लोग सीएम की ओर से बुलाई गई पिछली बैठकों में नहीं थे गुरुवार को हुई बैठक में उनके चेहरे भी दिख रहे थे। उनका कहना था कि सिंबल के संबंध में विधायकों के शपथ पत्र अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन
उम्मीद है कि चुनाव आयोग साइकिल का निशान अखिलेश यादव के लिए ही देगा। उन्होंने यह भी कहा कि बेशक हम चुनाव अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ेंगे लेकिन नेता जी यानि मुलायम सिंह यादव का दर्जा पहले की तरह बना रहेगा। उनके मार्गदर्शन से समाजवादी पार्टी आगे बढ़ेगी। गुन्नौर के विधायक रामखिलाड़ी यादव, चंदौसी विधायक लक्ष्मी गौतम, असमोली विधायक पिंकी यादव ने भी अखिलेश यादव के पक्ष में शपथ पत्र दिया है।
पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री के साथ खड़ा हुआ है। उन्हें सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा चुका है। पार्टी का सिंबल हासिल करने के लिए गुरुवार को 200 से अधिक विधायकों ने शपथ पत्र दे दिए हैं। उम्मीद है कि चुनाव आयोग जल्दी ही अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाज वादी पार्टी को अधिकृत सिंबल देगा। जहां तक नेता जी का सवाल है पार्टी में उनका सम्मान पहले की तरह है और बना रहेगा। हम सबके लिए मुलायम सिंह यादव सरपरस्त हैं।
- नवाब इकबाल महमूद, कैबिनेट मंत्री।
पार्टी में जो कुछ भी हो रहा है। वह बहुत अच्छा नहीं है। हम तो यही चाहते हैं कि सब कुछ ठीक हो जाए। मुख्यमंत्री की बैठक में मेरे समेत जिले के चारों विधायक शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के सिंबल की चिंता न करें।
- लक्ष्मी गौतम, चंदौसी की विधायक।
सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री को शपथ पत्र दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हमें क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने का निर्देश दिया है और हम अपने क्षेत्र जाकर अब काम करेंगे। पार्टी का चुनाव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मुलायम सिंह यादव पार्टी के संरक्षक बने रहेंगे।
- पिंकी यादव, असमोली क्षेत्र की विधायक।
अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं लेकिन मुलायम सिंह यादव सर्वमान्य नेता हैं और आगे भी बने रहेंगे। अखिलेश यादव ने यूपी में जो विकास किया है उसी आधार पर हम चुनाव लड़ेंगे।
- रामखिलाड़ी यादव, विधायक गुन्नौर।