फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   current in water cooler, child dei

नगर पालिका के वाटर कूलर में करंट आने से पानी पी रहे मासूम की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
current in water cooler, child dei
संभल। सरायतरीन के दरबार मोहल्ला में जामा मस्जिद के बाहर लगे नगर पालिका के वाटर कूलर में अचानक करंट उतर आया। पानी पी रहा मासूम उसकी चपेट में आया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मासूम की मौत से हर कोई दुखी नजर आया क्योंकि मासूम के पिता को आंखों से दिखता नहीं है। पिता के लिए मासूम ही सहारा था।
विज्ञापन

कोटला के मंगलबाजार निवासी असलम का बेटा उस्मान (10) अपने घर से दोपहर दो बजे से पहले बकरी के लिए बाजार से चारा लेने के लिए निकला था। लेकिन चारा लेने से पहले दरबार मोहल्ले की जामा मस्जिद के पास खेलने लगा। उसे जब प्यास लगी तो शाम साढ़े चार बजे के करीब वह नगर पालिका के वाटर कूलर से पानी पीने लगा। अचानक उसे करंट लगा तो वह चीखा।
विज्ञापन

उसके साथ खेल रहे बच्चों की नजर पड़ी तो उन बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन तब तक उस्मान गिर गया था। उसे उठाकर मोहल्ले के लोग उसके घर ले गए। देखा तो उसमें सांस नहीं थी। लोगों ने बताया कि बच्चे की वाटर कूलर में आए करंट से मौत हुई है। इससे पहले भी वाटर कूलर में करंट आया था। मासूम की मौत से दुखी मोहल्ले वाले असलम के घर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस भी पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्रीराम पाल बताया कि नगर पालिका के वाटर कूलर में करंट कैसे आया? यह जांच का विषय है। वह नगर के सभी वाटर कूलर चेक कराएंगे, ताकि इस तरह की कोई घटना न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed