{"_id":"585592984f1c1bf95164a4a6","slug":"cureency-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवांसा में करेंसी के लिए जाम, घंटे भर फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवांसा में करेंसी के लिए जाम, घंटे भर फंसे रहे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेंसी का संकट संभल जिले के लोगों के लिए आक्रोश की वजह बन गया है। लोग सड़क पर उतर रहे हैं। जाम के साथ धरना प्रदर्शन हुए हैं। बैंक के बाहर आक्रोशित भीड़ के धरना प्रदर्शन और हंगामे की वजह से शनिवार को कई स्थानों पर बैंक कर्मचारी समय से बैंक शाखाएं नहीं खोल सके।
प्रथमा बैंक की पवांसा ब्रांच में कैश न मिलने पर दोपहर में संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगा। पब्लिक के विरोध की वजह से संभल की सिंडीकेट बैंक समय पर नहीं खुल सकी। महिलाओं ने बैंक का शटर गिरा दिया था और वह उसके बाहर ही बैठ गईं थीं। एक घंटे तक कर्मचारी बैंक के बाहर थे। पुलिस बुलानी पड़ी।
प्रथमा बैंक नूरियो सराय शाखा के बाहर ग्राहकों ने हंगामा किया। दो घंटे तक बैंक कर्मचारियों को बैंक शाखा से बाहर नहीं निकलने दिया गया। सौंधन की प्रथमा बैंक में बैंककर्मियों का घुसना मुुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
पवांसा की प्रथमा बैंक में पिछले चार दिनों से कैश का वितरण नहीं हुआ। इससे नाराज लोगों ने बैंक के सामने जमकर हंगामा किया और संभल-बहजोई मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम रहा। तमाम वाहन फंस गए। अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार अनुरागी ने बताया कि कैश न होने से लोगों ने जाम लगाया था लेकिन कुछ ही देर में जाम खुल गया।
सौंधन स्थित प्रथमा बैंक पर शनिवार को सुबह से ही कतार लगनी शुरू हो गई। बैंक खुलने पर लोगों ने बैंक का गेट घेर लिया और बैंक कर्मचारियों को भी 11 बजे तक अंदर नहीं जाने दिया। लोगों को पता था कि चार लाख रुपये आया है। इससे 200 ग्राहकों को भुगतान मिल सकेगा जबकि बैंक के बाहर 400 से ज्यादा ग्राहक थे। लोगों में पहले कैश पाने की होड़ थी लोग धक्का मुक्की कर रहे थे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शाखा प्रबंधक बैंक में घुस पाए।