फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Crowds of worshippers gathered in mosques on Alvida Juma

Sambhal News: अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Crowds of worshippers gathered in mosques on Alvida Juma
चंदौसी/गुन्नौर। माहे रमजान के चलते अलविदा जुमा के मौके पर सभी बड़ी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। नमाजियों ने देश में अमन चैन व कौम की सलामती के लिए दुआ की। इस दौरान बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंचे। चंदौसी की बड़ी मस्जिद में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज पढ़ी गई, जबकि गुन्नौर की जामा मस्जिद में भी नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


ईद को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को जुमा अलविदा को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। दोपहर में लोग मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा की। चंदौसी की बड़ी मस्जिद में शहर इमाम मो. नाजिम ने नमाज अदा कराई। इस दौरान मुल्क व कौम की सलामती के लिए दुआ की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

वहीं, गुन्नौर की जामा मस्जिद में दोपहर करीब दो बजे से ही लोग मस्जिद में जुटने लगे और देखते ही देखते मस्जिद परिसर नमाजियों से भर गई। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों से भी लोग जामा मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि अलविदा जुमा को लेकर कस्बा के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। सभी लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed