फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Crowds of devotees gathered on the Bareilly-Aligarh train to take a dip in the Ganga.

Sambhal News: गंगा स्नान के लिए बरेली-अलीगढ़ ट्रेन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered on the Bareilly-Aligarh train to take a dip in the Ganga.
चंदौसी। अधिक मास की पूर्णिमा पर राजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते चंदौसी रेलवे स्टेशन से राजघाट जाने वाली बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में यात्रियों की काफी भीड़ रही। सीट के लिए मारामारी मच गई। यात्रियों को खड़े होकर धक्का मुक्की के बीच सफर करना पड़ा। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


रविवार को अधिक मास की पूर्णिमा पर राजघाट गंगा स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। राजघाट जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण प्लेटफॉर्म पर काफी चहल-पहल रही। श्रद्धालु परिवारों और युवा समूहों में ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान राजघाट जाने वाली 54352 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर अपने निर्धारित समय सुबह 7:25 बजे की बजाय करीब 8:17 बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। लगभग 52 मिनट की देरी से ट्रेन के आने के बाद यात्रियों को परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन के आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिक भीड़ के कारण कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। ट्रेन में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही। वहीं, कुछ श्रद्धालु ट्रेन लेट होने के चलते निजी या डग्गामार वाहनों से राजघाट के लिए रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर पहले से ही लेट चल रही थी। इसके चलते चंदौसी रेलवे स्टेशन पर उसका आगमन भी निर्धारित समय से विलंब से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed