फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Crowds of devotees are flocking to the temples which opened after years.

Sambhal News: वर्षों बाद खुले मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़

Sat, 21 Dec 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 21 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees are flocking to the temples which opened after years.
संभल। प्राचीन शिव मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वर्षों बाद मंदिरों के कपाट खुले हैं। इसलिए भक्त भी दर्शन और पूजन करने के लिए उत्साहित हैं। शहर के साथ ही दूरदराज क्षेत्र से भक्त जुट रहे हैं। नगर के खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर 1978 के दंगे के बाद बंद हो गया था और सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर 1992 के दंगे के बाद बंद हुआ था। इन दोनों ही मंदिर को ताला लगा दिया था। क्योंकि हिंदू आबादी दंगों के बाद पलायन कर गई थी। अब पुलिस प्रशासन के सहयोग से मंदिर के कपाट खोले गए हैं। इन मंदिरों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। शुक्रवार की सुबह और शाम में भक्तों की भीड़ काफी दिखाई दी। पूजा पाठ के बाद दर्शन किए और प्रसाद का वितरण हुआ। वहीं दूसरी ओर महिलाएं भजन कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बना रही हैं। खग्गू सराय में सुरक्षा के लिहाज से मंदिर पर पुलिस बल तैनात है और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed