{"_id":"653970f3a3b550a1a40f7e18","slug":"crowd-of-farmers-gathered-for-npk-fertilizer-committees-opened-after-three-days-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-3653-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एनपीके खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, तीन दिन बाद खुलीं समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एनपीके खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, तीन दिन बाद खुलीं समितियां
विज्ञापन
एनपीके खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, तीन दिन बाद खुली सहकारी समितियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। बुधवार को तीन-दिन के अवकाश के बाद साधन सहकारी समितियों पर एनपीके और यूरिया खाद का वितरण किया गया। सुबह से ही समितियों पर किसानों की लंबी लाइन लग गई। ऐसे में कई बार लाइन में लगे किसानों के बीच धक्कामुक्की होती रही। किसानों का आरोप है कि समितियों पर जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पा रहा है।इन दिनों आलू की बुआई चल रही है। एनपीके खाद के लिए मारी मारी मची है। सुबह से लेकर शाम तक समितियों पर खाद के लिए किसानों की लाइन लगी रहती है।
ऐसे में 22 अक्तूबर को रविवार अवकाश और सोमवार को नवमी व मंगलवार को दशहरा पर्व का अवकाश था। जिस कारण बीते तीन दिनों तक समितियों पर खाद नहीं मिल सका। बुधवार को समितियों पर खाद का वितरण किया गया। समितियों पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ जमा हो गई।
चंदौसी मंडी स्थित समिति पर सुबह दस बजे करीब जब खाद का वितरण शुरू हुआ तो किसान लाइन लगाकर खड़े हो गए। इस दौरान कई बार लाइन में लगे किसानों के बीच धक्का मुक्की हो गई। किसानों का आरोप है कि जरूरत के हिसाब से एनपीके खाद नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आलू की बुवाई कैसे होगी। एनपीके खाद के लिए कई कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।