फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crowd in sambhal on rakshabandhan

रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज की बसों में भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
crowd in sambhal on rakshabandhan
चंदौसी के रोडवेज बस स्टेंड पर बस में चढ़ने को जद्दोजहद करते यात्री। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए शुरू की गई निशुल्क बस सेवा में कोरोना का भय दिखाई नहीं दिया। बसों में काफी भीड़भाड़ रही। यात्रियों को बसों में बैठने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी। इस दौरान रोडवेज की बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा गया। बसों में भी सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था नहीं थी। दिन भर बसों में यात्रियों की भीड़ बनी रही। यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों रोडवेज बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर रोडवेज बस स्टैंड पर आनेजाने वाले यात्रियों की काफी संख्या रही। आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह छह बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। त्योहार पर मुख्यमंत्री ने बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की थी। इस कारण यात्रा करने वालों में बहनों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

मुरादाबाद, बदायूं, दिल्ली, अलीगढ़ जाने वाली यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। रोडवेज बस स्टैंड पर बस आने पर उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती। जिस कारण बस से उतरने वाले यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों की भीड़ का आलम यह था कि जब कोई बस आती तो कुछ ही लोग बसों में चढ़ पाते और बाकी नीचे ही रह जाते। बहुत से यात्री सीट घेरने के उद्देश्य से बस आने पर अपने बच्चों को खिड़की से बस में बैठाते दिखाई दिए। वहीं कोरोना संक्रमण को लेकर यात्रियों में यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। यात्रियों ने बसों में भीड़ की शक्ल में खड़े होकर यात्रा की। बसों में यात्रियों के लिए सैनिटाइजर का भी कोई इंतजाम नहीं दिखाई दिया। यात्रियों में अपने गंतव्य पर पहुंचने की जल्दी में कोरोना का कोई खौफ दिखाई नहीं पड़ा।
डग्गामार वाहनों ने काटी चांदी
चंदौसी। रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण डग्गामार वाहनों ने जमकर चांदी काटी। जिस कारण यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं गईं। चंदौसी से बिलारी, मुरादाबाद, बदायूं, बिसौली, बहजोई आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी। ग्रामीण अंचलों से आए लोगों ने जल्दी पहुंचने के चक्कर में डग्गामार वाहनों से यात्रा की। इन डग्गामार वाहनों में लोग लटक कर जान जोखिम में डालकर यात्रा करते दिखाई दिए।

नरौली में मिठाई की खूब हुई बिक्री
नरौली/चंदौसी। रक्षाबंधन पर्व पर नरौली में भी मिठाई की खासी बिक्री की गई। मुख्य बाजार स्थित हलवाइयों की दुकानों पर दोपहर 12 बजे तक सभी मिठाई बिक गई। इसके बाद मिठाई खरीदने आने वाले लोगों को अन्य बाजारों में मिठाई खरीदने जाना पड़ा। क्योंकि हलवाइयों ने सीमित मिठाई ही बनाई थी और बिक्री अधिक होने के कारण मिठाई जल्द ही दुकानों से खत्म हो गई। हलवाइयों ने बताया कि शनिवार व रविवार को बाजार बंदी के चलते बंद थे। जिस कारण मिठाई बनाये के लिए ज्यादा समय नहीं मिला। जिस कारण कम ही मिठाई बन पाई और मांग ज्यादा होने के कारण जल्द ही खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed